निब्रैस्का

Submitted by Hindi on Fri, 08/19/2011 - 09:36
निब्रैस्का यह संयुक्त राज्य, अमरीका का एक राज्य है। इसके उत्तर में दक्षिण डकोटा, पूर्व में आइओवा, दक्षिण में कैनज़ैस एवं पश्चिम में बाइओमिंग राज्य पड़ते हैं। इसका क्षेत्रफल 77,227 वर्ग मील है।

यह कृषिप्रधान राज्य है। इस प्रदेश की अधिकतम ऊँचाई 5,340 फुट है, जो वैनर काउंटी में है एवं न्यूनतम ऊँचाई 825 फुट रिचर्डसन काउंटी में है। धरातलीय आकार की दृष्टि से यह प्रदेश निम्नलिखित चार भागों में विभक्त है : 1. लोयस प्रदेश, 2. बालू की पहाड़ियों का प्रदेश, 3. ऊँचे मैदान एंव 4. निचले मैदानी प्रदेश।

लोयस क्षेत्र, दक्षिणी-पूर्वी मध्य भाग में करीब 42,000 वर्ग मील में फैला है, जो उत्तम खेती का प्रधान केंद्र है। पश्चिमोत्तर भाग में बालू की पहाड़ियों का क्षेत्र 18,000 वर्ग मील में फैला है। इन पहाड़ियों के उत्तर-पश्चिम में उच्च मैदान प्रदेश 12,000 वर्ग मील में फैला हुआ है, जिसकी औसत ऊँचाई समुद्र से 3,000 फुट से 4,000 फुट तक है। निचले मैदानी क्षेत्र नदी घाटियों में लगभग 1000 वर्ग मील में पाए जातें हैं।

इस प्रदेश की सभी नदियाँ मिजुरी नदी में मिलती हैं। यहाँ उत्स्रुत कूपों की बहुलता है। यहाँ की जलवायु महाद्वीपीय है। पौधों के पनपने का समय वर्ष में 122 से लेकर 163 दिनों तक का होता है। इस प्रदेश की जनसंख्या 13,25,510 (1950) थी। मकई तथा गेहूँ की मुख्य फसलों के अतिरिक्त करीब 200 प्रकार की घासें भी यहाँ उगती हैं1 रिचर्डसन काउंटी में खनिज तेल निकाला जाता है। नदी, रेल तथा सड़क परिवहन बड़ी उन्नत दशा में हैं। मुख्य शहर की जनसंख्या 6,851 (1950) थी। (रामवृक्ष सिंह)

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -