निपिगन झील (Nipigon Lake)

Submitted by Hindi on Fri, 08/19/2011 - 09:35
निपिगन झील (Nipigon Lake) यह झील कैनाडा में ऑन्टेरिओ प्रदेश के पश्चिम मध्य में पोर्ट आर्थर से 80 मील उत्तर-पूर्व में समुद्र तल से 852 फुट की ऊँचाई पर स्थित है। 40 मील लंबी निपिगन नदी इस झील के दक्षिणी तट से निकलकर दक्षिण की तरफ बहती हुई, सुपिरिअर झील के निपिगन की खाड़ी में इसी नाम के ग्राम के समीप गिरती है। निपिगन झील का क्षेत्रफल 1,870 वर्ग मील है। यह 70 मील लंबी, 40 मील चौड़ी है। इस झील के चारों तरफ समीस्थ प्रदेशों में सोने की खानें उपलब्ध हैं। इस झील के मध्य में कई द्वीप स्थित हैं इन द्वीपों में केलविन (Kelvin), शेक्सपीयर, गीकि (Geikie) तथा मरचिसन (Murchison) द्वीप अधिक प्रसिद्ध हैं। (बसंतसिंह)

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -