नीपर नदी

Submitted by Hindi on Fri, 08/19/2011 - 09:41
नीपर नदी यूरोपीयन रूस के प्रमुख नदी है, जो वल्डाई पहाड़ी से निकलती है। इसकी लंबाई 1,400 मील एवं प्रवाहक्षेत्र 2,02,140 वर्ग मील में है। यह नदी विभिन्न प्रकार की शिलाओं पर बहती हुई काला सागर में गिरती है। आरंभ में कोयलायुग की चट्टानों पर, जिसका अंत दोरोगोवुज़ (Dorogobuzh) में होता है, मध्य में यूक्रेन प्रदेश के कीयेफ (Kiev) एवं चिर्न्यीगफ (Chernigov) के मैदान में एवं अंत में काला सागर में गिरने से पहले यह करीब 45 मील तक कठोर स्टेपी पहाड़ी भूमि पर बहती हुई खेरसॉन (Kherson) तथा ताउरीडा के घास के मैदानों को पार करती है। दोरोगोबुज़ तक यह नदी नाव चलाने योग्य है, अत: यातायात की दृष्टि से यह महत्वपूर्ण है। बेरेज़िना, प्रीप्यटी, सोज़ तथा डेस्ना इसकी मुख्य सहायक नदियाँ हैं। नहरों द्वारा यह नदी बाल्टिक सागर से संबद्ध है। (रामवृक्ष सिंह)

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -