Nakki Jheel, Mount Abu

Submitted by Hindi on Thu, 12/30/2010 - 14:31
माउंट आबू राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन है। माउंट आबू में अनेक पर्यटन स्थल हैं। इनमें कुछ शहर से दूर हैं तो कुछ शहर के आसपास ही हैं।

• माउंट आबू के मध्य में स्थित यह झील माउंट आबू का सबसे पहला आकर्षण का केन्द्र है।
• नक्की झील माउंट आबू का दिल है।
• नक्की झील माउंट आबू का एक बेहतरीन पर्यटक स्थल है।
• प्राकृतिक सौंदर्य का नैसर्गिक आनंद देनेवाली यह झील चारों ओऱ पर्वत शृंखलाओं से घिरी है।
• झील में एक टापू को 70 अश्वशक्ति से चलित विभिन्न रंगों में जल फ़व्वारा लगाकर आकर्षक बनाया गया है जिसकी धाराएँ 80 फुट की ऊँचाई तक जाती हैं।
• नक्की झील सर्दियों में अक्सर जम जाया करती है।
• एक हिन्दू देवता ने अपने नाखूनों से खोदकर यह झील बनाई थी। इसीलिए इसे नक्की (नख या नाखून)नाम से जाना जाता है।
• आरंभ में इसे नख की झील कहा जाता था। समय के साथ बदल कर इसका नाम नक्की झील पड़ गया।
• झील से चारों ओर के पहाड़ियों का नज़ारा बेहद सुंदर दिखता है।
• हरी-भरी पहाडि़यों से घिरी नक्की झील लगभग ढाई किमी. के दायरे में फैली है।
• इस के चारों तरफ एक साफ-सुथरी सड़क है। इसके किनारे एक छोटा-सा पार्क है।
• झील में नौका विहार की भी व्यवस्था है।
• झील के किनारे पर बैठे कर काफ़ी देर तक लोग झील में तैरते सफेद जलचर और तैरती नौकाओं को देखते है और नौका विहार का आनंद लेते है।

Hindi Title

नक्की झील माउंट आबू