नंदा देवी

Submitted by Hindi on Wed, 08/17/2011 - 12:02
नंदा देवी पर्वतशिखर, स्थिति : 30030’उ. अ. तथा 80030’पू. दे.। यह भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के अंतर्गत गढ़वाल जिले में स्थित हिमालय के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र का प्रसिद्ध पर्वतशिखर है। यह चमोली से 32 मील पूर्व में है। इसमें दो जुड़वाँ चोटियाँ हैं, जिनमें से नंदादेवी चोटी समुद्रतल से 25,645’ऊँची है। नंदादेवी चोटी चारों ओर से पर्वतीय दीवारों से घिरी है, जो 70 मील की परिधि में फैली हैं। 1934 ई. में प्रथम बार इस परिधि में प्रवेश किया गया था। अंग्रेज-अमरीकी पर्वतारोही दल ने सर्वप्रथाम 1936 ई. में इसपर विजय प्राप्त की थी। हिंदुओं का विश्वास है कि शंकर भगवान्‌ की पत्नी नंद इसी पर्वत पर निवास करती हैं।(कृष्णमोहन गुप्त)

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -