नंदयाल

Submitted by Hindi on Wed, 08/17/2011 - 12:01
नंदयाल नगर, स्थिति : 15030’उ. अ. तथा 78029 पू. दे.। यह भारत के आंध्र राज्य में कर्नूलु जिले का प्रसिद्ध नगर है। यह कर्नूल नगर से 36 मील दूर दक्षिण-पूर्व में स्थित है। यह सड़कों का केंद्र तथा कृषि उत्पादनों की मंडी है। नगर के पास कपास, गन्ने, एवं मूँगफली के फार्म हैं। कपास के बिनौले निकालने तथा उनसे तेल पेरने का काम होता है। यहाँ से 10 मील दक्षिण-पूर्व में 'गाजुलापल्लि' नामक गाँव में कुटीर उद्योग के रूप में हाथ बने कागज का निर्माण होता है। इसके पास ही पूर्वी घाट पर्वतों पर शिकार खेलने का अच्छा स्थान है। यह नगर कुंदेरू नदी के दाहिने किनारे पर स्थित है।(कृष्णमोहन गुप्त)

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -