नरसापटणम्‌

Submitted by Hindi on Wed, 08/17/2011 - 12:54
नरसापटणम्‌ नगर, स्थिति : 17040’उ.अ. तथा 82037पू.दे.। यह भारत के आंध्र राज्य के विशाखपटणम्‌ जिले में विशाखपटणम्‌ नगर से 45 मील पश्चिम में स्थित प्रसिद्ध नगर है। कृषिक्षेत्र में स्थित होने के कारण यह यातायात तथा व्यापार का केंद्र है। इसके निकटवर्ती क्षेत्रों में गन्ना, तिलहन एवं धान की उपज होती है। पूर्वी घाट के जंगली प्रदेशों में लाख, कॉफी, सागौन, साल, हरें आदि के बहुमूल्य वृक्ष मिलते हैं जिनसे प्राप्त सामग्री का यहाँ से निर्यात भी होता है। इसके पास ही ग्रैफाइट खनिज प्राप्त होता है। इससे 22 मील उत्तर-पश्चिम में चिनतिपल्लि ग्राम रेशम के कीड़े पालने का केंद्र है। इसे नरसापटम्‌ भी कहते हैं। (कृष्णमोहन गुप्त)

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -