नवाबगंज

Submitted by Hindi on Thu, 08/18/2011 - 10:08
नवाबगंज भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के अंतर्गत बाराबंकी जिले में, लखनऊ से 18 मील पूर्व-उत्तर-पूर्व, में प्रसिद्ध नगर है। सूती वस्त्रों के कुटीर उद्योग के लिए यह प्रसिद्ध है। यहाँ चावल, गेहूँ, गन्ना, चना, तिलहन, और जौ की मंडी है। 18वीं शती के उत्तरार्ध में अवध के नवाब शुजाउद्दौला ने इसको बसाया था।

2. उत्तर प्रदेश में बरेली से 18 मील उत्तर-पूर्व में इसी नाम का एक दूसरा नगर है, यह गेहूँ, चावल, चना, गन्ना तथा तिलहन के लिए प्रसिद्ध है।

3. उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में फैजाबाद से पाँच मील उत्तर इसी नाम का एक और कस्बा है, यहाँ खांडसारी का काम होता है। यह व्यापारिक मंडी भी है। (कृष्णमोहन गुप्त)

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -