नवद्वीप

Submitted by Hindi on Wed, 08/17/2011 - 14:27
नवद्वीप यह भारत के पश्चिमी बंगाल प्रदेश में नदिया जिले में भागीरथी और जलांगी नदियों के संगम पर कृष्णनगर से आठ मील पश्चिम में स्थित प्रसिद्ध नगर है। यह धातुओं के बरतन तथा मिट्टी के कलात्मक बरतनों के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ गन्ना, चावल, तिलहन और पटसन का व्यवसाय होता है। यहाँ पर संस्कृत के अध्ययन के लिए अनेक प्रसिद्ध महाविद्यालय हैं। हिंदुओं का यह तीर्थस्थान है। 1485 ई. में चैतन्य महाप्रभु का जन्म यहीं हुआ था। 12वीं शताब्दी में सेनवंश के राज्य की राजधानी थी। इस नगर को पहले 'नदिया' कहा जाता था। यहाँ वर्ष भर तीर्थयात्री आया करते हैं। (कृष्णमोहन गुप्त)

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -