नवनीत कुमार गुप्ता

Submitted by Hindi on Mon, 01/30/2012 - 11:05
नवनीत कुमार गुप्ता 15 अगस्त, 1982 को राजगढ़ जिले (मध्य प्रदेश) के पचोर कस्बे में जन्में। उन्होंने शासकीय होंलकर विज्ञान महाविद्यालय से विज्ञान में स्नातक उपाधि प्राप्त कर देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इन्दौर से एम.एस.सी. (विज्ञान) संचार की डिग्री प्राप्त की है।

पर्यावरण एवं वन मंत्रालय द्वारा मेदनी पुरस्कार से सम्मानित नवनीत कुमार गुप्ता पत्र-पत्रिकाओं एवं आकाशवाणी के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अलख जगा रहे हैं। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इन्दौर से विज्ञान संचार में एम.एस.सी. करने के बाद से ही विज्ञान संचार को समर्पित संस्था ‘विज्ञान प्रसार’ में कार्य कर रहे हैं। पर्यावरण संरक्षण, जैवविधता संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरुकता संबंधी लेखन कार्यों में सक्रिय रहे हैं।

लेखक ने तीन पुस्तकों के लेखन, ग्यारह पुस्तकों के हिंदी संपादन, करीब बीस रेडियो आलेखों एवं सैकड़ों लेखों के लेखन एवं अनुवाद के माध्यम से हिंदी में विज्ञान साहित्य की सेवा की है और उनकी यह विज्ञान साहित्य यात्रा निरंतर जारी है। Email:-ngupta@vigyanprasar.gov.in