ओहायो

Submitted by Hindi on Sat, 08/06/2011 - 11:54
ओहायो 1. मिसिसिपि की पूर्वी सहायक नदियों में से सबसे महत्वूपर्ण नदी है। यह अलेघनी तथा मोनोंगाहीला नदियों के संगम से पिट्सबर्ग के पास बनी है। इसकी लंबाई 967 मील है तथा जल-प्रवाह-क्षेत्र 2,10,000 वर्ग मील है। औसत जलप्रवाह 1,58,000 घन फुट प्रति सकेंड है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण जलप्रपात लूइविल के पास है। जल-प्रवाह-क्षेत्र की औसत वार्षिक वर्षा 43फ़फ़ है। दक्षिण में नदी में बहुधा बाढ़ आ जाती है। नौतरण किया जाता है। 1825 ई. से पूर्व, जब ईरी नहर निर्मित नहीं थी, ओहायो नदी आवागमन तथा व्यापार का प्रमुख मार्ग थी। इस नदी का पता सन्‌ 1670 ई. में रॉबर्ट कावोल्ये स्यर-डि-ला-साल, ने लगाया था।

2. संयुक्त राज्य अमरीका, तथा उत्तरी मध्यवर्ती राज्य है। यह लगभग वर्गाकार है और 220 मील लंबा तथा 210 मील चौड़ा है। कुल क्षेत्रफल 41,222 वर्ग मील है जिसमें से 222 वर्ग मील जलमग्न है। इसके पश्चिम में प्रेयरीज़ मैदान तथा पूर्व में अलेघनी पठार है। नदियों के कटाव से यहाँ अगणित पहाडियाँ तथा घाटियाँ बन गई हैं। गतिशील हिमराशियों ने इन घाटियों तथा अन्य ऊबड़-खाबड़ भूमि को मिट्टी से भर दिया है। अत: उत्तर-पश्चिम में बड़े-बड़े समतल क्षेत्र बन गए हैं। राज्य की समुद्रतल से औसत ऊँचाई 850 फुट है पर कहीं-कहीं 1,550 फुट और 425 फुट की ऊँचाइयाँ भी मिलती हैं। प्रमुख जलविभाजक के उत्तर की नदियाँ ईरी झील में तथा दक्षिण की ओहायो नदी में गिरती हैं। ब्लैक, वरमीलियन तथा ह्यूरन नदियाँ उन दलदली भागों से निकलती हैं जो जलविभाजक पर स्थित हैं। ओहायो नदी दक्षिणी सीमा पर 436 मील तक एक सँकरी घाटी से होकर बहती है। ईरी झील उत्तर में लगभग 230 मील तक राज्य की सीमा बनाती है। यहाँ पाई जानेवाली प्राकृतिक वनस्पतियाँ तथा जीवजंतु समशीतोष्ण कटिबंधीय हैं। वार्षिक तापमान 51रू फा. है। वार्षिक वर्षा 39फ़फ़ है। पूर्वी मध्यवर्ती भाग में चूनेवाली मिट्टी, घाटियों में कछारी मिट्टी तथा अन्यत्र हिमानी मिट्टी पाई जाती है। यहाँ की 75.3ऽ जनसंख्या नागरिक तथा शेष ग्रामीण है। फसलों में मक्का, गेहूँ, सोयाबीन, आलू, तंबाकू, राई और जौ की फसलें तथा फलों में सेब, अंगूर और अखरोट प्रमुख हैं। पशुओं तथा मुर्गों द्वारा किसान फसलों से दूना धन कमा लेते हैं। कच्चा लोह, कोयला, तेल, चूना तथा नमक यहाँ पर्याप्त मात्रा में मिलते हैं और लोहे, इस्पात, रबर, रासायनिक पदार्थ, शीशा, तेल, कागज, लकड़ी तथा चमड़ा तैयार करने के कारखाने हैं। इस राज्य के प्रमुख औद्योगिक नगर क्लीवलैंड, एक्रन, सिंसिनाटी, टोलेडो, यंग्सटाउन, डेटन, कोलंबस (राजधानी), स्प्रिंगफ़ील्ड तथ कैंटन हैं और रेल तथा सड़कों के होते हुए भी जलमार्ग महत्वपूर्ण हैं।

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -