Olivine in hindi

Submitted by Hindi on Thu, 04/15/2010 - 15:14

ऑलिवीन
क्रिसोलाइट वर्ग का एक आर्थोसिलिकेट खनिज जिसका रासायनिक संघटन (Mg, Fc)2 SiO4 है। इसकी कठोरता 6.5 से 7 तक और विशिष्ट गुरुत्व 3.27 से 3.37 तक होता है तथा रंग प्रारूपिक रूप से जैतूनी से लेकर घूसर-हरा या भूरा होता है और विभंग शंखाभ होता है। मैफिक तथा अतिमैफिक शैलों का यह विशेष रूप से एक महत्वपूर्ण शैलकर खनिज है। इसकी रत्न वाली क़िस्म को पेरिडॉट कहते हैं।