ओरीनिको

Submitted by Hindi on Sat, 08/06/2011 - 11:50
ओरीनिको दक्षिणी अमरीका के उत्तरी भाग की एक बड़ी नदी है। इस नदी के क्षेत्र में कोलंबिया देश के पूर्वी मैदान का लगभग आधा भाग, समस्त वेनेज़ुइला तथा ऐंडीज़ पर्वत प्रदेश का भाग सम्मिलित है। यह नदी सियरा पोरिमा पर्वत से निकलती है जो वेनेज़ुइला-ब्राज़ील की सीमा पर स्थित है। इसकी लंबाई लगभग 1,700 मील है। नदी के ऊपरी भाग में अनेक छोटे-बड़े प्रपात हैं जो नदी के बहाव में बाधा डालते हैं। अपूरे के मुहाने में ओरीनिको नदी गर्मी के मौसम में दो मील और वर्षा ऋतु में लगभग सात मील चौड़ी हो जाती है। स्यूदाद वोलीबार नगर के निकट इसकी चौड़ाई केवल 800 फुट है। समुद्रतट से 700 मील भीतर तक बड़े जहाज चले जाते हैं। कैरी्व्रादन प्रपात के निकट ऊँचे तथा नीचे जल में लगभग 32 फुट का अंतर मिलता है, परंतु सिउदाल बोलिवर के निकट ऐंगॉस्टुरा में लगभग 50 फुट ऊँचाई का अंतर है।

इस नदी के डेल्टा का क्षेत्रफल लगभग 700 वर्ग मील है जो द्वीपों तथा दलदल से भरा हुआ है। इसमें घनी वनस्पति भी पाई जाती है।

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -