पाही जोतै तब घर जाय

Submitted by Hindi on Mon, 03/22/2010 - 11:43
Author
घाघ और भड्डरी

पाही जोतै तब घर जाय।
तेहि गिरहस्त भवानी खायँ।।


शब्दार्थ- पाही-किसान का वह खेत जो निवास स्थान से कुछ अधिक दूर हो।

भावार्थ- जो किसान दूसरे गाँव में खेती करता है और उसे जोत-बोकर घर चला जाता है, उसे भवानी खा जाये तो अच्छा है अर्थात् पाही काश्तकार को पाही पर रहना आवश्यक होता है।