पैक हिम या प्लावी बर्फ पुंज (Pack ice )

Submitted by Hindi on Sat, 05/07/2011 - 13:35
उच्च अक्षांशों में सागर की सतह पर पाया जाने वाला विशाल हिमखंड जो विस्तार तथा मोटाई में प्लावी हिमखंडों (ice floes) से बड़ा होता है। शीतऋतु में जब अनेक प्लावी हिमखंड या उनके खंडित टुकड़े एक साथ प्रवाहित होते हैं लगभग सतत हिमराशि का निर्माण करते हैं जिसे पैक हिम कहते हैं। जब विभिन्न हिमखंड परस्पर मिले हुए होते हैं, उन्हें बंद पैक (closed pack) कहते हैं और जब वे कम संपर्क में तथा अलग-अलग होते हैं, खुला पैक (open pack) कहलाते हैं। गर्म मौसम में पैकहिम का अधिकांश भाग धीरे-धीरे पिघल जाता है और पैकहिम समाप्त हो जाता है।

अन्य स्रोतों से




वेबस्टर शब्दकोश ( Meaning With Webster's Online Dictionary )
हिन्दी में -