पैराग्वे

Submitted by Hindi on Sat, 08/20/2011 - 10:25
पैराग्वे पैराग्वे दक्षिणी अमरीका में एक गणतंत्र है। यह महाद्वीप के भीतरी भाग में स्थित है। देश की दो प्रमुख नदियाँ पैराग्वे तथा पाराना समुद्र से संपर्क स्थापित करने का एक मात्र साधन हैं। पैराग्वे नदी देश को पूर्वी तथा पश्चिमी दो भागों में विभक्त करती हैं जो एक दूसरे से सर्वथा भिन्न हैं। पूर्वी भाग सामान्यतया ऊँचा नीचा प्रदेश है जिसमें उपजाऊ मैदान तथा कहीं कहीं पहाड़ी भूमि मिलती है। पश्चिमी भाग, जिसे चाको (chaco) कहते हैं, ऊँचा नीचा मैदान है। इसकी ढाल पैराग्वे नदी की तरफ है, तथा औसत ऊँचाई 426 फुट है। यहाँ घास के विस्तृत मैदान, कड़ी लकड़ियों के जंगल तथा दलदली क्षेत्र मिलते हैं। जलवायु अर्ध उष्ण कटिबंधीय है। औसत वार्षिक ताप लगभग 240 सें. तथा औसत वार्षिक वर्षा पश्चिमी भाग में 47 इंच तथा पूर्वी भाग में 80 इंच होती है जो मार्च से मई महीने तक होती है। इसका लगभग आधा भाग जंगलों से ढका है।

परानापठार पर वनस्पति सबसे सघन तथा पश्चिम की ओर कम होती गई है। पठार के बालू प्रदेश में खजूर के पेड़ भी मिलते हैं। अधिकांश वनस्पति सावैना तरह की हैं। यहाँ की जनसंख्या 14,08,400 (1961) थी। आसूनस्योन यहाँ की राजधानी है जिसकी जनसंख्या 2,81,000 (1961) थी। अन्य नगरों में मारिस्काल, स्टिगाररीव्या सैनपीड्रो, कॉनसेपस्यॉन, कारापेगुआ, ओव्येथो, काआसापा, एंगकार्नास्यॉन, वीयाररीका आदि हैं। स्पेनिश यहाँ की प्रमुख स्कूली भाषा है पर जहाँ के निवासी अधिकांश: गुआरानी भाषा बोलते हैं।

इसके कुल चार प्रतिशत भूभाग पर कृषि की जाती है। कपास तथा खाद्यान्न अधिक उगाए जाते हैं। गेहूँ तंबाकू, गन्ना, फलियाँ, शकरकंद, मटर, कॉफी, फन मैनिओक, मक्का, अल्फाल्फा, तथा धान प्रमुख उपजें हैं। नदियों तथा समुद्र में मछली मारने का काम भी किया जाता है।

खनिज यहाँ पर कम मात्रा में मिलते हैं। थोड़ी मात्रा में कच्चा लोहा, मैंगनीज, चूने का पत्थर, बालू का पत्थर, नमक, अभ्रक, ताँबा, केओलिन मिट्टी, संगमरमर, ग्रेनाइट आदि प्राप्त किया जाता है। नदियों से जल विद्युत्‌ का उत्पादन किया जाता है। यहाँ कृषि, पशु तथा वन से संबंधित उद्योग अधिक होते हैं आसूनस्यॉन सबसे बड़ा औद्योगिक केंद्र है। पैराग्वे में मांस संबंधी उद्योग, शक्कर बनाया, आटा पीसना, तेल पेरना, ऐल्कोहल एवं सूती कपड़ा बनाना, लकड़ी चीरना, रसायनक, फर्नीचर, सीमेंट, सिगार, सिगरेट, मोमबत्ती, जूते, दियासिलाई, साबुन बनाना एवं लघुस्तर पर धातुकर्म करना प्रमुख उद्योग हैं। (जगदीश सिंह)

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -