पैरिस

Submitted by Hindi on Sat, 08/20/2011 - 10:27
पैरिस इंगलिश चैनेल तट से 110 मील दक्षिण-पूर्व सेयन (Seine) नदी के दोनों तट से 110 मील दक्षिण-पूर्व सेयन (Seine) नदी के दोनों तटों पर बसा हुआ, यह नगर फ्रांस की राजधानी एवं सबसे बड़ा और सुंदर नगर है। इसका क्षेत्रफल 40 वर्ग मील है। वायुमार्ग द्वारा यह लंदन से 200 मील दूर है। पैरिस की जलवायु समशीतोष्ण है। यहाँ की औसत वर्षा 22 इंच प्रति वर्ष और औसत ताप 100 सें. है। सेयन नदी की तराई का यह पैरिस बेसिन के नाम से जाना जाता है, जो अत्यंत उपजाऊ है। यहाँ की भूमि समतल नहीं है, और ऊँचाई नदी की सतह से 300 से 500 फुट है : पैरिस में अनेक पहाड़ियाँ हैं, जो इस नगर के सौंदर्य को बढ़ा देती हैं। सबसे ऊँची पहाड़ी माउंट मार्टे है, जो नगर के उत्तर में है। सेयन नदी लगभग 8 मील की दूरी तक इस नगर के बीच से हाकर बहती है, और उसपर लगभग 32 पुल हैं।

यहाँ बड़े बड़े संग्रहालय, पुस्तकालय, सिनेमागृह, वैज्ञानिक संस्थाएँ, एवं कलाकेंद्र हैं। पैरिस मूर्तिकला एवं वास्तुकला के लिये प्रसिद्ध है। कॉमिदी फ्रांसे (Comidie Francise) नाट्यकला के केंद्र है और पैरिस ओपेरा अपने प्रकार की संसार में सबसे बड़ी नाट्यशाला हैं, जो 'संगीत एवं नृत्य का राष्ट्रीय शिक्षाकेंद्र' कहलाती है। पैरिस विश्वविद्यालय संसार के प्राचीनतम विश्वविद्यालयों में से एक है। यह विश्वविद्यालय ईल डे ला सीते (Ile de la Cite) के ठीक दक्षिण में है तथा यह क्षेत्र 'लैटीन क्वार्टर' कहलाता है। सेयन नदी के पार 984 फुट ऊँचा 1887 ई. में बना इफेल टावर (Eiffel Tower) है जो अपने निर्माण के समय विश्व की सबसे ऊँची कृति थी। यहाँ का प्रशासन बहुत सुसंगठित है। राष्ट्रीय सरकार पैरिस के प्रशासन को नियंत्रित करती है। पैरिस 20 विभागों में बँटा हुआ है। प्रत्येक विभाग के लिये एक मेयर होता है, जो स्थानीय कार्यो की देखभाल करता है।

पैरिस यातायात के दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण है। इस नगर से होकर पाँच रेलपथ और राजपथ गुजरते हैं। पैरिस में 100 मील से अधिक भूमिगत रेलपथ हैं, जो मेट्रो (Metro) कहलाते हैं। पैरिस संसार के सबसे बड़े वायुमार्ग केंद्रों में से एक है। ले बाउरजेट (Le Bourget) और ओरली (Orly) पैरिस के दो प्रधान हवाई अड्डे हैं।पैरिस में कई सुदर भवन हैं जिनमें राष्ट्रपति का भवन भी एक है। इसे पैलेस दे ला इली (Palais de la Eylyee) कहते हैं। यह कॉनकोर्डे (Concorde) के उत्तर-पश्चिम में है। यहाँ का सबसे सुंदर गिरजाघर नोत्र देम कैथेड्रल है जो होटल दिवन के ठीक विपरीत ईल दे ला सीने के पास स्थित है।

पैरिस की जनसंख्या 28,11,171 (1962) थी। यह सभी प्रकार की वस्तुओं का व्यापारिक केंद्र है। लेस हाल्स (Less Halls) यहाँ का मुख्य बाजार है, जो पोंट नीफ के उत्तर में पड़ता है। पैरिस के अधिकांश कारखाने नगर के बाहर हैं। औद्योगिक वस्तुओं में स्वचालित मशीनें, फिल्म, रसायन, पुस्तकें, सुगंधित वस्तुएँ, शीशे की वस्तुएँ, रेलवे के समान, साबुन, रंग और चमड़े के सामान मुख्य हैं। श्रृंगार वस्तुओं, जैसे आभूषण, काच के सामान, नारियों के कपड़े आदि, के लिये विश्वविख्यात है।

इस नगर का नामकरण एक जाति के आधार पर हुआ है। रोमन काल में पैरिस छोटा सा गाँव था, जो लुटेशिया (Lutetia) कहलाता था। यहाँ एक जाति निवास करती थी, जिसे परौसी (घ्aद्धत्द्मत्त्) जाति कहते थे। इसी परीसी जाति के आधार पर इसका नाम पैरिस पड़ा। इसके अलावा इसी नाम के नगर संयुक्त राज्य अमरीका के मॉन्टाना, इलिनोइस, टैनिस, टैंक्सास राज्यों तथा कैनाडा में भी है। (रामविलास महतो)

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -