पांडुनगर

Submitted by Hindi on Mon, 08/22/2011 - 09:03
पांडुनगर स्थिति : उ.अ. तथा पू.दे.। यह भारत के पूर्वी भाग में स्थित असम राज्य के कामरूप जिले का उजड़ा नगर है, जो प्राचीन मालदह से नौ मील तथा गौर से 20 मील की दूरी पर स्थित है। पश्चिमी बंगाल के हुगली जिले में भी इसी नाम का एक दूसरा स्थान है। अत: असम स्थित पांडु नगर को हज़रत पंडुवा भी कहते हैं। यहाँ पर्याप्त संख्या में खंडहर मिलते हैं। इसके मध्य से एक 15 फुट तक चौड़ी सड़क गुजरती है। पत्थरों का बना एक पुल भी यहाँ है। यहाँ अदीना नाम की मस्जिद है जो दश्मिक की जामा मस्जिद के नक्शे पर सिकंदरशाह द्वारा बनवाई गई कही जाती है। यहाँ एक स्वर्ण मस्जिद भी है। यहाँ की जनसंख्या 31, 173 (1961) थी।(रमेशचंद्र दुबे)

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -