पौधा (Plant in Hindi)

Submitted by Hindi on Fri, 07/07/2017 - 11:49

सभी पौधों के लिये प्रयुक्त सामान्य शब्दों से संबंधित। पौधों के नाम और उनके वैज्ञानिक नाम जानने के लिये चित्रों की एक पुस्तक का उपयोग करें। भाषाएं पौधों को विभिन्‍न विषयों में विभाजित करती हैं, और उनके बीच तुलना करना हमेशा संभव नहीं होता। विभाजन का आधार उनकी विशेषताएँ हो सकती हैं (पेड़ों और झाड़ियों को उनके आकार तथा डालियों की संख्या के आधार पर बाँटा जाता है), और उनके उपयोग हो सकते हैं (घास और जंगली पौधों को उनके आकर्षण के आधार पर बाँटा जाता है)। एक सामान्य विभाजन पेड़ों और अन्य के बीच होता है, जिसमे पेड़ों को बड़ा, ज्यादा लकड़ी वाला और अनेक वर्षों का जीवन वाला माना जाता है, जबकि अन्य को छोटे, कम लकड़ी वाले तथा एक वर्ष से अधिक जीवन काल का नहीं माना जाता है (हेइन, बर्न्ड और कार्स्टन लेगेर।

1995. स्वाहिली पौधे। रूडिगर कोप वर्लेग: कोन)। कृषि समुदाय पौधों को जंगली तथा कृषि योग्य पौधों के आधार पर विभाजित करते हैं। हालांकि अधिकांश पौधे जिनके नाम हैं, किसी न किसी उपयोग के हैं। इसलिये उपयोगी और अनुपयोगी के आधार पर विभाजन करना सहायक नहीं प्रतीत होता। चूंकि पौधों के कुछ भागों को ही खाया जाता है, पौधों के खाद्य भाग को "भोजन" विषय के अंतर्गत डाला गया है। कुछ भाषाओं में निम्नांकित विषयों से अधिक संख्या में विषय हो सकते हैं, अन्य में इनसे कम भी हो सकते हैं। यहाँ पर प्रयुक्त विभाजन प्रणाली वनस्पतिशास्त्रियों द्वारा प्रयुक्त प्रणाली से पूरी तरह मेल नहीं खाती है।

उदाहरण के लिये वनस्पतिशास्त्री सभी पेड़ों को एक समूह में नहीं डालते हैं। खजूर के पेड़ को वर्ग मोनोकोटिलेडोनी में डाला गया है और कमल, केलों और ओर्किड के साथ वर्ग में डाला गया है। सेब और चेरी के पेड़ों को डाईकोटिलेडोनी वर्ग में तथा गुलाब कुल में गुलाब तथा काली अंची के साथ डाला गया है। बबूल के पेड़ भी डाईकोटिलेडोनी वर्ग में दाल कुल में सेम के साथ डाला गया है। परंतु अधिकांश लोक वर्गीकरण सभी पेड़ों को साथ में डालते हैं। पौधों और जानवरों का वैज्ञानिक विभाजन कर्रुत, गोर्टन, एड। 1989. दि वोल्यूम लाइब्रेरी, वोल एक और दो। दि सौथवेस्टर्न कंपनी, नेशविले से लिया गया है। [: औषधीय पौधे; पौधों से भोजन; कृषि]

सभी पौधे?
- पौधा, वनस्पति, हरियाली, शाक

पौधों के प्रकार?
- अवृतबीजी, वार्षिक, जलीय, द्विवर्षीय, झाड़ीदार, झाड़ी, बेल, पतझड़ी, खाद्य, फूल, हरे, औषधि, संकर, पत्तेदार, फली, रसभरे, परजीवी, त्रैवर्षीय, दाल, नरकट, उष्णकटिबंधीय, सब्जी, अंगूर की बेल, जंगली पौधा, लकड़ी वाले, रोप

ऐसे पौधे जो जंगली होते हैं उनके लिये कौन से शब्दों का प्रयोग होता है?
- जंगली, कृषि नहीं किये गए

कृषि योग्य?
- कृषि

पौधों का एक समूह?
- गट्ठा, गुलदस्ता, झाड़ीदार, झुंड़, चंदोवा, गुच्छ, झुरमुट, cover, आवरण, चोली, फसल, वन, हरियाली, कुंज, उपज, भूसे का ढेर, जंगल, घास पात, छोटा गुलदस्ता, बाग, गुच्छा, ढेर, झाड़ी, लच्छा, शाखा, झाड़ियां, गुच्छा, ढेला, झाड़-झंकाड़, पेड़ के नीचे उगने वाला, वनस्पति, हरियाली, कीट

पौधों का अध्ययन?
- वनस्पतिशास्त्र, वनस्पतिशास्त्री, जड़ी-बूटी शास्त्री

साभार : रैपिडवर्ड्स डॉट नेट

अन्य स्रोतों से

 




बाहरी कड़ियाँ

1 -
2 -
3 -
 

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)

 




वेबस्टर शब्दकोश ( Meaning With Webster's Online Dictionary )

हिन्दी में -
 

शब्द रोमन में






संदर्भ

1 -

2 -