पद्मा नदी

Submitted by Hindi on Mon, 08/22/2011 - 08:00
पद्मा नदी यह पूर्वी पाकिस्तान में गंगा की मुख्य धारा है। राजमहल से दस कोस पूर्व में गंगा की एक शाखा निकलकर मुर्शिदाबाद, बहरमपुर, नदिया, हुगली और कलकत्ता होती हुई पश्चिम-दक्षिण की ओर बंगोपसागर में गिर जाती है, जो भागीरथी शाखा के नाम से प्रसिद्ध है। मूल नदी के संगम स्थान से गंगा, पद्मा नाम धारण कर पबना और गोआलंद होती हुई गई है। गोआलंद के निकट ब्रह्मपुत्र नदी की शाखा, जो यमुना नाम से प्रसिद्ध है, आकर इसमें गिरी है। इसके बाद मूल नदी ने ब्रह्मपुत्र के साथ मिलकर 'मेघना' नाम धारण किया है और नोआखाली के निकट समुद्र में मिल गई है। पद्मा नदी की कुल लबाई 225 मील है। (रमेशचंद्र दुबे.)

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -