पादप का अर्थ

Submitted by Editorial Team on Sat, 06/18/2022 - 12:15

पादप का अर्थ 

पादप - (पुं.) (तत्.) - शा.अर्थ पाद-पैरों से (यानी अपनी जड़ों से) +प-पीने वाला। वन.वह सजीव प्राणी (वस्तु) जो अपनी जड़ों से जल और पोषक तत् व ग्रहण करता है तथा अपनी पत्‍तियों में ही प्रकाश-संश्‍लेषण द्वारा भोजन तैयार करता है। plant टि. पादप शब्द ही समस्त वनस्पति (पेड़- पौधे, लताएँ, जड़ी-बूटियों) का सूचक है।

पादप अवशिष्‍ट - (वि./पुं.) (तत्.) - पेड़-पौधों का बचा हुआ अनुपयोगी भाग। दे. ‘अवशिष्‍ट’। plant residue

पादप जगत् - (पुं.) (तत्.) - वह जगत (समूह) जिसमें सभी प्रकार के पादप/पौधे सम्मिलित हैं। पर्या. वनस्पति जगत्। plant kindgom flora तु. प्राणिजगत/जंतुजगत।