पहाड़ से आप क्या समझते हैं?

Submitted by Editorial Team on Sun, 06/19/2022 - 11:44

पहाड़ से आप क्या समझते हैं?

पहाड़ - (पुं.) (तद्.पाषाण) - भूमि का ऊँचा ऊपर से नुकीला तथा ऊबड़-खाबड़ चट् टानों, वृक्षों आदि से युक्‍त प्राकृतिक भाग, पर्वत। जैसे: विंध्या पर्वत, अरावली पर्वत। मुहा. 1. पहाड़ टूट पड़ना-अचानक भारी विपत्‍ति आ पड़ना। 2. पहाड़ उठाना-भारी काम की जिम्मेवारी अपने ऊपर लेना।

पर्वत - (पुं.) (तत्.) - 1. प्राकृतिक रूप से शैलों/शिलाओं, मिट्टी आदि से बना ऊँचा भूखंड। जैसे: हिमालय पर्वत माला, अरावली पर्वत माला। 2. ला.अर्थ (पहाड़ जैसा) ऊँचा ढेर। उदा. तुमने यह क्या पुस्तकों का पर्वत बना रखा है? इन्हें व्यवस्थित रखो।