प्लावी हिमशैल (Iceberg)

Submitted by Hindi on Mon, 05/09/2011 - 11:25
किसी हिमनद के छोर से अथवा तटीय हिम (ice shelf) से टूटकर सागर में तैरता हुआ विशाल हिमखंड या हिमराशि जिसका अल्पांश (1/9 भाग) जल के ऊपर दिखाई पड़ता है और अधिकांश जल में डूबा रहता है। तटीय हिम से विलग प्लावी हिमशैल प्रायः आयताकार एवं सपाट पृष्ठ वाला होता है किंतु किसी हिमनद से विलग होने वाला आइस वर्ग अनिश्चित आकार का होता है।

प्लावी हिमशैल के प्रधान स्रोत उत्तरी गोलार्द्ध में ग्रीनलैंड और दक्षिणी गोलार्द्ध में अंटार्कटिका की विशाल हिमचादरें हैं। महासागरीय धाराओं तथा पवनों के द्वारा आइस वर्ग मध्य अक्षांशीय महासागरों तक पहुँचा दिये जाते हैं। ये जल तल से प्रायः 60 से 120 मीटर तक ऊँचे और कई सौ मीटर तक लम्बे होते हैं। इनका अधिकांश भाग (8/9 भाग) जल के नीचे डूबा रहता है अतः यह जलयानों के लिए एक बड़ा अवरोधक होता है। सूर्यातप तथा सागरीय जल की उष्णता से होने वाले हिम द्रवण, सागरीय लहरों एवं धाराओं तथा वर्षा आदि द्वारा होने वाले अपरदन तथा स्वयं प्लावीहिम के विखंडन (claving) द्वारा आइसबर्ग धीरे-धीरे छोटा होता जाता है और उसके पिघलने पर उसमें स्थित गोलाश्म, शैलखंड आदि जल में डूब जाते हैं और सागर की तली पर निक्षेपित होते रहते हैं।

अन्य स्रोतों से




वेबस्टर शब्दकोश ( Meaning With Webster's Online Dictionary )
हिन्दी में -