पनामा गणतंत्र

Submitted by Hindi on Mon, 08/22/2011 - 08:05
पनामा गणतंत्र स्थिति : ' से  उ.अ. तथा से  प.दे.। यह गणतंत्र पनामा डमरूमध्य पर स्थित उत्तरी एवं दक्षिणी अमरीका के मध्य की कड़ी है। इसके उत्तर में कैरिबीऐन सागर, दक्षिण में पनामा की खाड़ी तथा प्रशांत महासागर, पूर्व में कोलंबिआ एवं पश्चिम में कॉस्टारीका है। इसका क्षेत्रफल 75,650 वर्ग किमी. है। यह नौ प्रांतों में बँटा है।

यह संपूर्ण देश जंगलों से ढकी हुई पहाड़ियों एवं पहाड़ों से घिरा हुआ है। पूर्वी सेर्रानीऑ देल दारिएन (Serania del Darien) पर्वतश्रेणी कैरिबीऐन समुद्री किनारे के समांतर फैली हुई है। पश्चिमी पर्वतश्रेणी कैरिबीऐन समुद्री किनारे के समांतर फैली हुई है। पश्चिमी सेर्रानीऑ देल तेबेसरा (Serrania del Tabasara) पर्वत श्रेणी की सर्वोच्च चोटी चीरिकी (Chiriqui) ज्वालामुखी है जिसकी ऊँचाई 3,478 मीटर है। प्रशांत महासागर में स्थित कोइबा (Coiba) इसका सबसे बड़ा द्वीप है जो चीरिकी खाड़ी के दक्षिण में है।

यहाँ की जलवायु गरम और आर्द्र है। दोनों समुद्री किनारो पर औसत वार्षिक ताप 27रू सें. है। उत्तरी तट पर औसत वार्षिक वर्षा 117फ़ फ़ तथा दक्षिणी तट पर औसत वार्षिक वर्षा 63फ़ फ़ होती है। अप्रैल से दिसंबर तक अधिक वर्षा होती है।

यहाँ घने जंगल हैं जिनमें महोगनी और देवदार वृक्ष प्रमुख हैं। यहाँ फूलों की 2,000 जातियाँ हैं जिनमें होली घोस्ट आर्किड राष्ट्रीय फूल भी सम्मिलित है। चींटीखोर, चमगादड़, हरिण, जागुआर तथा कई प्रकार के बंदर आदि इन जगजों में पाए जाते हैं। पक्षियों की कई जातियाँ यहाँ उपलब्ध हैं। पनामा के जलागारों में पर्याप्त मछलियाँ मिलती हैं। प्रशांत महासागर का तट मछली पकड़ने का उपयुक्त स्थान है। पनामा खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर नहीं है। समूची भूमि के लगभग 19 प्रतिशत भाग पर खेती होती है। यहाँ धान, मक्का, कॉफी, फलियाँ, केला तथा गन्ने की खपत अधिक है। यहाँ से केला, कोको और कॉफी का निर्यात किया जाता है।

यद्यपि खननकार्य सीमित है तथापि ताँबा, मैंगनीज, लोहा और ऐस्बेस्टॉस की खानों का पता चला है। सोने और चाँदी की खानों का खनन छोटे पैमाने पर होता है। समुद्र के जल को वाष्पीकृत कर नमक बनाया जाता है।

यहाँ उद्योग सीमित है। चीनी मिट्टी के बरतन, वस्त्र, शराब, सिगरेट, हैट, जूते, फर्नीचर, साबुन तथा खाद्य तेल बनाने के लघु उद्योग हैं। सीमेंट बनाने के कारखाने तथा तेल परिष्कारशालाओं की स्थापना भी यहाँ हो चुकी है। प्लास्टिक के सामान बनाने के भी दो कारखाने यहाँ हैं। यहाँ के अधिकांश लोग कैथोलिक (ईसाई) धर्म के अनुयायी हैं। प्रशांत महासागर के तट पर स्थित पनामा नगर इसकी राजधानी है।

यहाँ के प्रमुख नगर बोकास डेल टोरो (Bocas Del Toro) डेविड (David), पेनोनोम (Penonome), कोलोन (Colon), लास टेब्लास (Las Tablas), चित्रे (Chitre), लापामा (La Palma) सैटियागो (Santiago) आदि हैं।

इतिहास और शासन -


सर्वप्रथम सन्‌ 1501 में एक यूरोपीय अन्वेषक यहाँ आया। एक वर्ष बाद कोलंबस ने यहाँ स्पेन का अधिकार जमाना चाहा, किंतु कुछ महीने के अंदर ही उसने अपना यह विचार त्याग दिया। 1518 ई. में पनामा शहर की स्थापना हुई। 1821 ई. में यह स्पेन से स्वतंत्र होकर कोलंबिया से मिल गया। 1902 ई. में, संयुक्त राज्य अमरीका ने पनामा नहर बनाने का निश्चय किया, पर बदले में दी जानेवाली रकम का कोलंबिया से मतभेद होने पर इसने पनामा को भड़काकर 1903 ई. में स्वतंत्र करवा दिया। तब एक संधि के अनुसार पनामा को सुरक्षा का आश्वासन और एकमुश्त एक करोड़ डॉलर तथा सालाना 250 हजार डालर देने की शर्त कर संयुक्त राज्य, अमरीका ने 10 मील चौड़ी पट्टी का स्थायी एकाधिकार ले लिया। परंतु अब पनामावासी नहर का राष्ट्रीयकरण या नहर से प्राप्त रकम का आधा माँग रहे हैं।

1946 ई. में नया संविधान लागू कर महिलाओं को मताधिकार और अल्पसंख्यकों को संरक्षण का आश्वासन दिया गया है। 20 साल या ऊपर आयुवाली बालिग जनता चार साल के लिये एक राष्ट्रपति, एक उपराष्ट्रपति और राष्ट्रीय सभा के लिये 53 डिप्टी चुनती है। राष्ट्रपति के नीचे एक मत्रिमंडल होता है। प्रांतों में शासन के लिये राष्ट्रपति अनिश्चित काल के लिये गवर्नर नियुक्त करता है। सुप्रीम कोर्ट के पाँच जजों की नियुक्ति भी राष्ट्रपति करता है।

(राजेंद्रप्रसाद सिंह)

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -