पंढरपुर

Submitted by Hindi on Sat, 08/20/2011 - 14:56
पंढरपुर स्थिति: 17 41 उ. अ. तथा 75 26 पू. दे.। यह महाराष्ट्र राज्य के शोलापुर जिले का नगर है जो भीमा नदी के दक्षिणी किनारे पर स्थित हैं। यह हिंदुओं का प्रसिद्ध तीर्थस्थान है। यह विष्णुसवामी संप्रदाय के आचार्य नामदेव, राकाजी और नरहरि के जन्मस्थान के रूप में प्रसिद्ध है। भीमा नदी के उस पार खड़े होने से नगर का दृश्य बड़ा मनोहर लगता है। जब नदी बाढ़ में होती है, और हवा से तरंगें उठती हैं तब विष्णुपाद एवं नारद के मंदिरों की शोभा और बढ़ जाती है। यहाँ कई बड़े बड़े मंदिर हैं जिनमें एक विट्ठलनाथ मंदिर भी है। इसका नाम पुंडरीक क्षेत्र भी है, क्योंकि यहाँ पुंडरीक ने निवास किया था, ऐसी प्रसिद्धि है। नगर के मध्य में मलबे के जमने से उठी भूमि पर कई सुंदर भवन खड़े हैं। यहाँ बिठोवा का भी मंदिर है। लोग इस मंदिर के आस पास के क्षेत्र को अति पवित्र मानते तथा पंढर क्षेत्र कहते हैं। यहाँ साल में तीन मेले लगते हैं जिनमें काफी भीड़ होती है। भीमा नदी पर अनेक पक्के घाट बने हैं। यहाँ कई स्कूल भी है। व्यापार में भी इसका काफी महत्व है।(रमेशचंद्र दुबे)

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -