पंजिम

Submitted by Hindi on Sat, 08/20/2011 - 14:56
पंजिम (नोवा गोवा Nova Goa) स्थिति : 15 30 उ.अ. तथा 73 33 पू.दे.। यह गोवा की राजधानी है। यह पुराने गोवा से छह मोल पश्चिम, मंदावी नदी के दाहिने किनारे पर नदी के मुहाने से तीन मील ऊपर स्थित नगर है। यह एक पट्टी के रूप में बसा है, जो पूर्व में उच्च सड़क, पश्चिम में संट इग्नीज़ गाँव, उत्तर में नदी एवं दक्षिण में पहाड़ियों से घिरा है। पिछली शताब्दी में यह एक छोटा सा मछुओं का गाँव था। इसमें यूसुफ आदिलशाह का बनवाया केवल एक किला प्रसिद्ध था। सन्‌ 1759 में यह पुर्तगाली वाइसरॉय का निवासस्थान चुना गया, एवं सन्‌ 1843 में पुर्तगाली भारत की राजधानी घोषित कर दिया गया। नदी के पास खड़े होकर देखने से नगर के क्रमबद्ध भवनों की कतार बड़ी रम्य लगती है। यहाँ की सड़कें साफ सुथरी हैं। यहाँ पर कैथेड्रल, आर्कबिशप का महल, हाईकोर्ट, जकात कार्यालय (Custom House), सैनिक अस्पताल, जेल, सार्वजनिक पुस्तकालय आदि प्रसिद्ध है। यहाँ का बंदरगाह उत्तम कोटि का है। यहाँ साहित्य, वाणिज्य, चिकित्सा आदि से संबंधित स्कूल तथा एक प्रायोगिक कृषि संस्थान भी है।(रमेशचंद्र दुबे)

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -