पंकज सिंह

Submitted by admin on Sun, 12/15/2013 - 11:35

(23 दिसंबर, 1948)


जन्म-स्थान :


मुजफ्फरपुर, बिहार।

शिक्षा :


पैतृक गांव चैता (चम्पारण) से स्कूली शिक्षा का आरंभ। बिहार विश्वविद्यालय से इतिहास में बी.ए. (ऑनर्स) और एम.ए.।

प्रमुख कृतियां :


पहली कविता 1966 में प्रकाशित। पहला कविता-संग्रह ‘आहटें आसपास’ 1981 में प्रकाशित। दूसरा ‘जैसे पवन पानी’ 2001 में प्रकाशित । बॉग्ला, उर्दू, अंग्रेजी, जापानी और फ्रांसीसी आदि भाषाओं में कविताओं के अनुवाद। पेरिस (1978-80) और लंदन (1987-91) में प्रवास। रचनात्मक लेखन के साथ-साथ राजनीति और साहित्य कला-संस्कृति पर भी पत्र-पत्रिकाओं में बहुविध लेखन। डॉक्यूमेंटरी और कथा-फिल्मों के लिए स्क्रिप्ट लेखन। दूरदर्शन और अन्य चैनलों पर कई प्रस्तुतियां।

वृत्ति :


स्वतंत्र लेखन।

संपर्क :


अपार्टमेंट नं. 604, ब्लॉक 28, ईस्ट एंड अपार्टमेंट्स, मयूर विहार, फेज-I, एक्सटेंशन, दिल्ली-110096।