पोन्नैयार नदी

Submitted by Hindi on Sat, 08/20/2011 - 11:48
पोन्नैयार नदी मैसूर एवं मद्रास राज्यों में बहती है। यह मैसूर के कोलार जिले में, नंदीद्रुग के उत्तर-पूर्व में स्थित चन्नारायनबेटा (Channarayanbetta) से निकलती है तथा बेंगलूरु जिले के पूर्व में बहती हुई जंगमकोट और होस्कोट तालाबों का निर्माण करती है। मैसूर को छोड़कर सरजापुर के पूर्व की ओर बहती हुई मद्रास में प्रवेश करती है। इसके बाद दक्षिण आर्काडु जिले में बहती हुई गूडुलूर के उत्तर में लगभग 250 मील बहने के बाद समुद्र में मिल जाती है। इसका प्रवाहक्षेत्र 6,200 वर्ग मील है। इसकी सहायक नदियों में सलेम जिले मे बाएँ किनारे पर मिलनेवाले पांबा नदी प्रमुख है। इसमें कभी कभी एकाएक बाढ़ भी आ जाया करती है। यहाँ के लोगों का विचार है कि तमिल माह ताई के प्रथम पाँच दिनों में इसके नीचे से होकर गंगा नदी बहती है। अत: इसके किनारे धार्मिक त्यौहार मनाए जाते हें। (रमेशचंद्र दुबे)

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -