पोन्नानि

Submitted by Hindi on Sat, 08/20/2011 - 11:38
पोन्नानि यह केरल राज्य के पालक्काड जिले में पोन्नानि नदी के मुहाने पर स्थित एक नगर है। यहाँ की जनसंख्या 22,977 (1961) थी। यह एक व्यापारिक स्थान हे। बाहर से यहाँ आनेवाली वस्तुओं में मिट्टी का तेल एवं नमक तथा बाहर जानेवाली वस्तुओं में नारियल, नारियल की जटाएँ, गरी आदि मुख्य हैं। यह मुस्लिम शिक्षा के केंद्र है। यहाँ कई मस्जिदों में जमाथ मस्जिद अधिक प्रसिद्ध मस्जिद है, जो सन्‌ 1910 में बनाई गई थी।

2. नदी, मालवार क्षेत्र की यह एक सबसे लंबी नदी है। यह अन्नाईमलाई की पहाड़ियों से निकलकर तथा पालघाट दर्रे से होकर पश्चिम की ओर बहती हुई 150 मील लंबा मार्ग तय करती हे। यह उथली तथा कम जलवाली नदी है, किंतु वर्षा ऋतु मे बाढ़ के समय इसमें काफी अंदर तक नावें चलाई जा सकती हैं। पालघाट के पास इसमें लकड़ी के लट्ठों को भी बहाया जाता है। (रमेशचंद्र दुबे)

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -