पोयांगहू झील

Submitted by Hindi on Sat, 08/20/2011 - 11:49
पोयांगहू झील दक्षिण-पूर्वी चीन के जियांगसी प्रांत में उत्तर की ओर एक उथली झील है जिसका क्षेत्रफल 1,070 वर्ग मील है। यह चीन की दूसरी बड़ी झील है। पोयांगूह झील हूकोऊ नहर द्वारा यैगत्सी नदी से जुड़ी हुई है। ग्रीष्म ऋतु में यैगत्सी की बाढ़ का पानी इस झील में भर जाता है जिससे इसका जलतल 30 फुट ऊँचा हो जाता है तथा पानी के फैलाव से इसकी लंबाई उत्तर से दक्षिण 90 मील तथा पूर्व से पश्चिम चौड़ाई 30 मील हो जाती है। जाड़े की ऋतु में यह लगभग सूख जाती है। उत्तर में इसका किनारा पहाड़ी तथा दक्षिण में निचला एवं दलदली है। सीऊ, कान, क्वांगसिन आदि नदियाँ इस झील में गिरती हैं जिनके अवसादों के जमा होने से धीरे धीरे पोयांगूह झील उथली होती जा रही है।(राजेंद्रप्रसाद सिंह)

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -