प्रभाकार माचवे

Submitted by admin on Fri, 12/13/2013 - 16:23

(26 दिसंबर, 1917-17 जून, 1991)


शिक्षा :


एम.ए. (अंग्रेजी), पी-एच.डी. (हिंदी)।
हिंदी के चर्चित कवि, कथाकार, निबंधकार, बहुभाषाविद्, अनुवादक व यायावर। ‘तार सप्तक’ में शामिल।

प्रमुख कृतियां :


‘स्वप्न भंग’, ‘अनुक्षण’, ‘जहां शब्द है’, ‘मेपल और तेल की पकौड़ियां’ सहित एक सौ से अधिक पुस्तकों में पंद्रह उपन्यास, सैंतालीस पुस्तकें दर्शन, इतिहास, समीक्षा, निबंध आदि की। बीस से अधिक अनुवाद।

वृत्ति :


कॉलेज में प्राध्यापकी के बाद आकाशवाणी, साहित्य अकादमी आदि संस्थाओं में महत्वपूर्ण पदों पर रहे। अमेरिका में विजिटिंग प्रोफेसरी और भारतीय भाषा परिषद् के निदेशक भी रहे। सोवियत लैंड नेहरू पुरस्कार, साहित्य वाचस्पति सम्मान सहित अनेक प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त। करीब सत्ताईस देशों का भ्रमण व साहित्यिक यात्राएं की।