प्रदीप सिंह

Submitted by RuralWater on Sat, 11/14/2015 - 09:58

.पत्रकारिता को बदलाव का माध्यम मानने वाले प्रदीप सिंह एक दशक से दिल्ली में रहकर पत्रकारिता और लेखन से जुड़े हैं। दिल्ली से प्रकाशित होने वाले कई अखबारों और पत्रिकाओं से जुड़कर काम किया।

वर्तमान में यथावत पाक्षिक पत्रिका में बतौर प्रमुख संवाददाता कार्यरत हैं। प्रदीप सिंह का जन्म 13 जुलाई 1976 को प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश) में हुआ। प्राथमिक से लेकर बारहवीं तक की शिक्षा प्रतापगढ़ में हुई।

उच्च शिक्षा के लिए 1993 में इलाहाबाद आये। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से एमए और एलएलबी की पढ़ाई पूरी की। इलाहाबाद की राजनीतिक और सांस्कृतिक गतिविधियों ने काफी प्रभावित किया। छात्रजीवन में ही राजनीति, सामाजिक और आन्दोलनात्मक गतिविधियों से जुड़ाव हुआ।

इलाहाबाद में ही पत्रकारिता और जनसरोकार के विभिन्न पहुलओं से परिचय हुआ। राजनीतिक, सामाजिक, आन्दोलनात्मक और पर्यावरण सम्बन्धी विषयों में गहरी रुचि। पत्रकारिता में इन्हीं विषयों पर लगातार लेखनी चलाते रहे हैं। जनसरोकार से जुड़े विभिन्न विषयों पर लिखे गए लेख और खबरों को कई अखबारों और पत्रिकाओं ने कवर स्टोरी बनाया। जनसत्ता, राष्ट्रीय सहारा,नवभारत टाइम्स और अन्य पत्र-पत्रिकाओं में नियमित लेख प्रकाशित।

 

 

प्रदीप सिंह का पूरा लेख पढ़ने के लिये यहाँ देखें