प्रयाग शुक्ल

Submitted by admin on Sun, 12/15/2013 - 11:30

(28 मई, 1940)


जन्म-स्थान :


कोलकाता।

शिक्षा :


प्रारंभिक शिक्षा पुरखों के गांव तिवारीपुर (हुसेनगंज, जिला फतेहपुर, उ.प्र.) में हुई। फिर कोलकाता में। कोलकाता विश्वविद्यालय के स्नातक।
कवि, कथाकार और कला-समीक्षक। रंगमंच और सिनेमा पर भी लिखते रहे हैं।

प्रमुख कृतियां :


अब तक आठ कविता-पुस्तकें, पांच कहानी-संग्रह और तीन उपन्यास- ‘गठरी’, ‘’कल और आज तथा ‘लौटकर आने वाले दिन’ प्रकाशित। ‘यानी कई वर्ष’ में अब तक प्रकाशित छह कविता-संग्रहों की कविताएं संकलित है। कला-परख पर एक पुस्तक ‘देखना’ प्रकाशित है। बांग्ला से जीवनानंद दास और शंख घोष कविताओं के अनुवाद हिंदी में किए हैं। विश्व-कविता से भी कई कवियों के अनुवाद किए हैं, जिनमें से ओक्तोविओ पाज की कविताओं के अनुवाद पुस्तककार प्रकाशित है। ‘एक फिल्मकार की ऊंचाई : सत्यजीत राय’ पुस्तक भी आ चुकी है। बॉग्ला से ही बंकिमचंद्र के निबंधों के हिंदी अनुवाद के लिए साहित्य अकादेमी का अनुवाद पुरस्कार।

इन दिनों राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के प्रकाशन कार्यक्रम से जुड़े है और ‘रंग-प्रसंग’ के संपादक है।

संपर्क :


37-बी, डी.डी.ए. फ्लैट्स, फेज-I मस्जिद मोठ, नई दिल्ली-110048।