पारिस्थितिकी का क्या अर्थ है इसकी परिभाषा? (What is the definition of Ecology?)

Submitted by Editorial Team on Sat, 06/18/2022 - 12:03

पारिस्थितिकी का क्या अर्थ है इसकी परिभाषा? (What is the definition of Ecology?)

पारिस्थितिकी [परिस्थिति+इक+ई] - (स्त्री.) (तत्.) - जीव विज्ञान की शाखा जिसमें जीव की अपने परिवेश के सजीव और निर्जीव घटकों के साथ होने वाली अन्योन्य (परस्पर) क्रिया का अध्ययन किया जाता है। पर्या. परिस्थिति विज्ञान। ecology

पारिस्थितिकीविद् - (पुं.) (तत्.) - पारिस्थितिकी का विशेषज्ञ/विद् वान। ecologist दे. ‘पारिस्थितिका’।

परिस्थिति [परि+स्थिति] - (स्त्री.) (तत्.) - 1. चारों ओर की स्थिति/अवस्था। 2. चारों ओर होने वाली घटनाएँ जो मनुष्य या वातावरण पर प्रभाव डालती हैं। 3. किसी व्यक्‍ति की देश, काल, परिवेश आदि से संबंधित स्थिति। जैसे: इंदिरा गांधी के समय भी राजनैतिक परिस्थिति आज से भिन्न थी। 4. दशा, हालत। जैसे: बाढ़ उतरने के बाद गाँव की परिस्थिति कैसी है?

परिस्थितिकी - (स्त्री.) (तत्.) - जीव. जीवविज्ञान की एक शाखा जिसमें जीवों के पारस्परिक संबंधों तथा उनके आसपास के पर्यावरण के बीच संबंधों का अध्ययन किया जाता है। पर्या. परिस्थिति विज्ञान। Ecology