पटियाला

Submitted by Hindi on Mon, 08/22/2011 - 07:57
पटियाला 1. जिला, स्थिति : से उ.अ. तथा और  पू.दे.। यह पंजाब राज्य का पूर्वी जिला है। एक समय यह देशी राज्य था, जो स्वतंत्रताप्राप्ति के बाद पंजाब में मिला लिया गया। इसका क्षेत्रफल 2,261 वर्ग मील है, यह काफी घना बसा है। यह पंजाब के पूर्वी मैदान में स्थित है। इसके उत्तर में लुधियाना तथा शिमला, पूर्व में करनाल, अंबाला, दक्षिण एवं दक्षिण पश्चिम में संगरूर एवं पश्चिम में लुधियाना जिले हैं। घग्गर यहाँ की प्रमुख नदी है। यहाँ के पेड़ों में आम, पीपल, नीम, शीशम, ढाक, एवं कीकड़ प्रमुख हैं। यहाँ कुछ जंगली जानवर एवं चिड़ियाँ पाई जाती हैं। कई प्रकार के साँप भी यहाँ मिलते हैं। हिमालय के पास कालका में वर्षा 40 इंच तथा पर्वत से दूर वर्षा क्रमश: कम होकर भटिंडा में 13 इंच तक ही रह जाती है। यह प्रमुख कृषिप्रधान जिला है। यहाँ चना, बेझर (जौ एवं चना), मक्का, ज्वार, कपास, आलू, धान आदि उत्पन्न होते हैं। बाहर जानेवाली वस्तुओं में चीनी, चावल आदि का प्रमुख स्थान है। यातायात तथा शिक्षा में काफी उन्नति हुई है। पटियाला नगर के 45 मील पूर्व सूरजपुर में सीमेंट का कारखाना है जो एशिया के बड़े कारखानों में से एक है।

2. नगर, स्थिति :  उ.अ. तथा पू.दे.। यह अबाला छावनी से 34 मील पश्चिम की ओर, पटियाला सरिता (stream) के किनारे दिल्ली से लगभग 150 मील उत्तर-पश्चिम में जिले का प्रमुख नगर एवं शासन का केंद्र है। यह नाभा एवं सारंगपुर से सड़क द्वारा जुड़ा है। यह व्यापार का तथा विलासी वस्तुओं का मुख्य उत्पादक केंद्र है। नगर के मध्य में एक महल भी है। सुंदर इमारतें, बगीचे, सड़कें, कालेज, अस्पताल आदि है। यहाँ हौजरी आदि से संबंधित मशीनें बड़ी मात्रा में बनती हैं।(रमेशचंद्र दुबे)

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -