राइन नदी

Submitted by Hindi on Mon, 08/22/2011 - 14:46
राइन नदी यूरोप की बड़ी महत्वपूर्ण नदियों में से एक है। इसी लंबाई 700 मील है। स्विट्सरलैंड से निकलकर यह स्विट्सरलैंड एवं आस्ट्रिया, स्विट्सरलैंड एवं जर्मनी, जर्मनी एवं फ्रांस के मध्य सीमा का निर्माण करती है, तत्पश्चात्‌ जर्मनी एवं हॉलैंड में बहती हुई उत्तरी सागर में विलीन हो जाती है। स्विट्सरलैंड में हिंटर राइन एवं बोरडर राइन मिलकर मुख्य राइन नदी का निर्माण करती हैं, जिसकी घाटी बुकस (Buchs) के नीचे चौड़ी हो जाती है। बाज़ेल के बाद नदी जर्मनी में बॉज़ (Vosges) और ब्लैक फॉरेस्ट के गिरिपिंडों के मध्य में बहती है। हॉलैंड में इसकी दो शाखाएँ हो जाती हैं, जिनमें से एक ही उपशाखा ज़्यूडर ज़ी झील में गिरती है।

खनिज संपत्ति से भरपूर औद्योगिक क्षेत्र में बहने एवं संसार के सर्वाधिक व्यस्त सागर में गिरने के कारण नदी का महत्व व्यापारिक मार्ग के रूप में बहुत है। नदी बाज़ेल से मुहाने तक बिना किसी अवरोध के नाव्य है। मुहाने पर रॉटरडैम, ऐम्सटरडैम एवं ऐंटवर्प, मध्य में डूज़वर्ग (Duisburg), रूरोर्ट (Ruhrort), कोलोन (Cologne) एवं ऊपरी घाटी में मैनहाइम, राइनाव (Rhenau) एवं लूटविक्सहाफेन (Ludwigshafen) आदि बंदरगाह हैं। इस नदी से आगे जानेवाले सामान का 4/5 भाग कोयला तथा लोहा एवं अनाज होता है।

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -