रीवा

Submitted by Hindi on Tue, 08/23/2011 - 09:30
रीवा 1. जिला, यह भारत के मध्य प्रदेश, राज्य का एक जिला है। इसके उत्तर में उत्तर प्रदेश राज्य, पश्चिम में सतन एवं पूर्व तथा दक्षिण में सीधी जिले स्थित हैं। इसका क्षेत्रफल 2,509 वर्ग मील है। यह पहले एक बड़ी रियासत थी। यहाँ के निवासियों में गोंड एवं कोल जाति के लोग भी शामिल हैं जो पहाड़ी भागों में रहते हैं। जिले में जंगलों की अधिकता है, जिनसे लाख, लकड़ी एवं जंगली पशु प्राप्त होते हैं। रीवा के जंगलों में ही सफेद बाघ की नस्ल पाई गई हैं। जिले की प्रमुख उपज धान है। जिले के ताला नामक जंगल में बांधागढ़ का ऐतिहासिक किला है।

2. नगर, स्थिति 24 31 उ. अ. तथा 81 19 पू. दे.। रीवा जिले में, इलाहाबाद नगर से 131 मील दक्षिण स्थित प्रमुख नगर है। (रमेशचंद्र दुबे.)

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -