रिया (Ria)

Submitted by Hindi on Fri, 05/13/2011 - 15:20
कीपाकार सागर तटीय जलमार्ग (inlet) या खाड़ी जिसका निर्माण सागर तल में उत्थान अथवा तटीय स्थल के निमज्जन के परिणामस्वरूप तटवर्ती नदी घाटी के जलमग्न होने से होता है। रिया का निर्माण प्रायः उन क्षेत्रों में होता है जहाँ पूर्ववर्ती पहाड़ियाँ तथा नदी घाटियाँ तट से लम्बवत् रूप में पायी जाती हैं। तट के जलमग्न हो जाने पर कठोर शैलों से निर्मित टीले और पहाड़ियां जल के ऊपर द्वीपों तथा अंतरीपों के रूप में दृष्टिगोचर होती हैं और निमग्न घाटियां एस्चुअरी (ज्वारनद) के रूप में परिवर्तित हो जाती हैं। नदी घाटी के निमग्न होने से निर्मित इस प्रकार के तट को रियातट कहते हैं। रियातट के विशिष्ट उदाहरण स्पेन के उत्तरी-पश्चिमी तट (विगो रिया, कोसना रिया तथा फेरोल रिया), आयरलैंड तट (डिंगल खाड़ी, केनमेयर रिया और बैट्री खाड़ी), ब्रिटेन के पश्चिमी तट (ब्रेस्ट रिया तथा डुआर्नेन्ज खाड़ी) पर पाये जाते हैं। रिया स्पेनिश शब्द है।

अन्य स्रोतों से




वेबस्टर शब्दकोश ( Meaning With Webster's Online Dictionary )
हिन्दी में -