Ramappa lake in Hindi

Submitted by Hindi on Thu, 01/13/2011 - 09:56
वारंगल जिले के पालमपैट गांव के रामप्पा झील काकातीय शासन की सिंचाई परियोजना का अद्भुत उदाहरण है। इस सुंदर झील का निर्माण गणपति देवा के शासन में 1213 ईसा पूर्व किया गया। यह 130 वर्ग कि.मी. में फैली हुई है। इससे करीब 9,000 एकड़ भूमि की सिंचाई होती है। इससे एक कि.मी. दूर रामप्पा मंदिर है। काकातीय शासन के स्थापत्य का इससे अच्छा उदाहरण कहीं नहीं मिल सकता। इस मंदिर का नाम रुद्रेश्वर या रामप्पा मंदिर कहा जाता है। इसका निर्माण राजा गणपति के जागीरदार राचेलरा रुद्र ने कराया। झील और मंदिर के बीच बसे शहर का अब कोई निशान नहीं मिलता है।

Hindi Title

रामप्पा झील


अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -