रोमानिया

Submitted by Hindi on Tue, 08/23/2011 - 12:42
रोमानिया स्थिति : 4306 से 4805 उ.अ. तथा 2004 से 3100 पू.दे.। यह यूरोप महाद्वीप में स्थित एक स्वतंत्र देश है। इसका क्षेत्रफल 91,671 वर्ग मील यहाँ के लगभग 85 प्रतिशत निवासी रोमानिया की भाषा बोलते हैं।

रोमानिया अन्न का देश कहा जाता है। यहाँ पर लोहे और कोयले की कमी है एवं पूँजी का अभाव तथा बाजार सीमित है, इसलिए यहाँ के 10 प्रतिशत मनुष्य ही उद्योग धंधों पर आश्रित हैं। ट्रैसिलवनिया के पूर्वी तथा पश्चिमी प्रदेशों में गेहूँ तथा मक्के की खेती होती है। प्राचीन ढंग से खेती होते हुए भी यहाँ गेहूँ अधिक पैदा होता है। चुकंदर, तंबाकू तथा अंगूर गौण उपज है।

रोमानिया में अनेक खनिज पदार्थ भी उपलब्ध हैं, जैसे खनिज तेल, सोना, ताँबा, सीसा, चाँदी, मैंगनीज, ऐंटीमनी, जस्ता आदि। पूर्वी मैदानों के पहाड़ी पेद्रश में खनिज तेल का वार्षिक उत्पादन 60 लाख टन से भी अधिक होता है। तेल के उत्पादन में संसार में रोमानिया का छठा स्थान है। नलों द्वारा तेलक्षेत्र काले सागर पर स्थित कॉन्स्टानत्सा बंदरगाह से संबद्ध है। कच्चा लोहा ट्रैसिलबेनिया में मिलता है।

रोमानिया के पश्चिमी प्लेटों में ओक, बांज (beech) बीच आदि के वृक्ष पाए जाते हैं। शराब, कागज, आटा और रासायनिक पदार्थ बनाना यहाँ के प्रमुख उद्योग हैं।

बुकारेस्ट यहाँ की राजधानी तथा रेलों का केंद्र है। गोलाट्ज़ डैन्यूब नदी पर स्थित बंदरगाह है, जहाँ से गेहूँ तथा तेल का निर्यात होता है। कॉन्स्टानत्सा काले सागर पर स्थित रोमानिया का मुख्य बंदरगाह है। (राम सहाय खरे)

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -