रोन नदी

Submitted by Hindi on Tue, 08/23/2011 - 12:10
रोन नदी यूरोप की एक महत्वपूर्ण नदी है, जो भूमध्यसागर में गिरनेवाली नदियों में प्रमुख स्थान रखती है। नदी का उद्गम स्थान वाले (Valais) के स्विस प्रदेश में रोन हिमानी में है, जहाँ से निकलकर स्विट्सरलैंड एवं फ्रांस में बहती हुई यह भूमध्यसागर की लीऑन की खाड़ी में गिरती है। इसकी कुल लंबाई 505 मील है, जिसमें से 45 मील जिनीबा की झील में है। सम्पूर्ण रोन घाटी की ढाल 5,898 फुट है। नदी की घाटी को तीन भागों में बाँटा जा सकता है : (1) स्रोत से जिनीवा झील तक का भाग, (2) जिनीवा से लीऑन तक का भाग तथा (3) लीऑन से भूमध्यसागर तक का भाग।

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -