रूबऐल खाली

Submitted by Hindi on Tue, 08/23/2011 - 09:36
रूबऐल खाली दक्षिणी अरब का मरुस्थलीय प्रदेश है, जिसका क्षेत्रफल लगभग 2,50,00 वर्ग मील है। इसका 80 प्रतिशत से अधिक क्षेत्र बालू तथा बालुकास्तूपों से भरा हुआ है। यहाँ जल का नितांत अभाव है। जहाँ कहीं जल उपलब्ध है भी वहाँ का जल अपने खारेपन के कारण पीने के लिए अयोग्य है। इस मरुस्थल में स्थायी आबादी नगण्य है। घुम्क्कड़ बद्दू ही एकमात्र यहाँ के निवासी हैं तथा 20वीं शताब्दी के प्रारंभ तक अन्य किसी ने यहाँ आने का दुस्साहस नहीं किया था। खनिज तेल की प्राप्ति की संभावनाओं ने इस क्षेत्र में अनेक भौमिकी परीक्षणों को प्रोत्साहन दिया है और आशा है कि परीक्षणों की सफलता रूबऐल खाली (रिक्त क्षेत्र) के नाम को निरर्थक सिद्ध कर देगी। (लेखराज सिंह)

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -