ऋतु परिवर्तन क्या है? (What is changing of season?)

Submitted by Editorial Team on Thu, 06/30/2022 - 15:47

ऋतु परिवर्तन क्या है? (What is changing of season?)

ऋतु-परिवर्तन - (पुं.) (तत्.) - एक ऋतु से दूसरी ऋतु में होने वाला बदलाव; वह संधि-काल जिसमें एक ऋतु दूसरी ऋतु में बदल रही होती है। इस काल में दोनों में से किसी का प्रभाव अधिक नहीं होता। जैसे: फाल्गुन मास में हेमंत और वसंत का संधिकाल होता है।

ऋतु - (स्त्री.) (तत्.) - (भारतीय संदर्भ में) प्राकृतिक परिवर्तनों के अनुसार संपूर्ण वर्ष के दो-दो महीनों के छह भागों में से कोई भी भाग। जैसे: वसंत, ग्रीष्म, वर्षा, शरद, हेमंत और शिशिर। season तुल. मौसम

ऋतु प्रवास - (पुं.) (तत्.) - 1. ऋतु परिवर्तन के क्रम में पक्षियों, मछलियों आदि द् वारा अपने निश्‍चित स्थान से दूसरे स्थान को जाना। migration

ऋतुराज - (पुं.) (तत्.) - शा.अर्थ ऋतुओं का राजा। वसंत ऋतु। पर्या. मधुमास।