ऋषिकेश

Submitted by Hindi on Thu, 08/04/2011 - 13:20
ऋषिकेश देहरादून जिले में देहरादून तहसील का एक मुख्य धार्मिक नगर है। देहरादून से 42 कि.मी. की दूरी पर दक्षिण पूर्व की ओर स्थित यह नगर अपने प्राकृतिक सौंदर्य के लिए महत्वपूर्ण है। इस नगर का कुल क्षेत्रफल 1 वर्ग मील या 2.59 वर्ग कि.मी. है। हिंदू धर्मावलंबी सन्यासियों से यह नगर भरा हुआ है। पूरे नगर में कुल लगभग 3,000 मकान हैं जिनमें धर्मशालाओं एवं मंदिरों की संख्या अधिक है। शांत एवं मनोरम स्थान होने के कारण हिंदू धर्मावलंबी इसे स्वर्ग के समान मानते हैं। यहाँ का लक्ष्मण झूला, स्वर्गाश्रम, गीता भवन, डिवाइन लाइफ़ सोसाइटी, शिवानंद आश्रम, भारत मंदिर, त्रिवेणी घाट, ऋषिकुंड और चित्रकुंड मंदिर दर्शनीय स्थान हैं। बाह्य पर्यटकों के लिए भी यहाँ पर्याप्त सुविधाएँ हैं और देश विदेश के बहुत से लोग प्रति वर्ष यहाँ आया करते हैं। यह नगर अपनी पवित्रता के लिए उत्तर प्रदेश में गौरव के रूप में है।

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -