शाहाबाद

Submitted by Hindi on Fri, 08/26/2011 - 16:04
शाहाबाद बिहार के पटना डिवीजन का एक जिला है। इसका क्षेत्रफल 4,408 वर्ग मील है एवं जनसंख्या 32,18,017 (1961) है। धरातल के दृष्टिकोण से जिले को दो भागों में बाँटा जा सकता है : (1) कैमूर पठार दक्षिण में एक चौथाई भाग में है। इनकी औसत ऊँचाई 1,000 से 1,500 फुट है, (2) मैदानी भाग बाकी तीन चौथाई भाग में फैला है। इसकी ढाल दक्षिण से उत्तर की ओर है। कर्मनाशा, दुर्गावत तथा कुदरा मुख्य नदियाँ हैं, जो पठार से निकलती हैं। पूरब में सोन नदी तथा उत्तर में गंगा नदी जिले की सीमा निर्धारित करनी हैं। इस किले की धान, गेहूँ, चना, खेसारी, ईख आदि प्रधान फसलें हैं। सोन नदी से निकाली गई नहरों द्वारा यहाँ सिंचाई होती है, जिससे यह जिला खाद्यान्न के लिए अधिक महत्वपूर्ण है। यहाँ सीमेंट, कागज, चीनी आदि के कारखाने हैं, जो प्रधानत: डालमियानगर में केंद्रित हैं। आरा इस किले का प्रशासनिक नगर है जिसकी जनसंख्या 76,766 (1961) है। (जगदीश सिंह)

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -