शाहजहाँपुर

Submitted by Hindi on Fri, 08/26/2011 - 16:07
शाहजहाँपुर 1. जिला, भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में, उत्तर पश्चिम में स्थित, इस जिले का क्षेत्रफल 1,762 वर्ग मील तथा जनसंख्या 11,30,256 (1961) है। यह जिला गंगा से ऊपर हिमालय की ओर जानेवाली एक तंग पट्टी पर स्थित है। जिले की प्रमुख नदियाँ, गोमती, खनौत, गढ़ई और रामगंगा हैं। गोमती तथा खनौत नदियों के मध्य के भूभाग का उत्तरी भाग जंगली तथा अस्वास्थ्यकर और दक्षिणी भाग घना आबाद है। जिले में गन्ना तथा अन्य फसलें होती हैं। रामगंगा से लेकर गंगा तक निम्न भूभाग है, जिसमें दलदली एवं कठोर भूमि एकांतरण से है। कठोर भूभाग के लिए अधिक सिंचाई की आवश्यकता होती है।

2. नगर, स्थिति : 270 500 उ. अ. तथा 790 580 पू. दे.। यह नगर दीओहा नदी के किनारे पर स्थित है तथा उपर्युक्त जिले का मुख्यालय है। शाहजहाँ के शासनकाल में एक पठान, नवाब बहादुरखाँ, द्वारा इस नगर की स्थापना हुई और संस्थापक का मकबरा ही नगर का एकमात्र ऐतिहासिक भवन है। नगर की जनसंख्या 1,17,702 (1961) है। नगर में सैनिक छावनी भी है। (अजित नारायण मेहरोत्रा)

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -