शाजापुर

Submitted by Hindi on Fri, 08/26/2011 - 15:30
शाजापुर 1. जिला, स्थिति : 220 340 से 240 190 उ. अ. तथा 750 440 से 770 60 पू. दे.। भारत के मध्यप्रदेश राज्य में स्थित, इस जिले का क्षेत्रफल 2,388 वर्ग मील तथा जनसंख्या 5,26,135 (1961) है। जिला मालवा के पठार पर स्थित है तथा यहाँ की भूमि अत्यधिक उर्वरा है। जिले में काली सिंध, चंबल तथा पार्वती मुख्य नदियाँ हैं। जिले के प्रमुख नगर शाजापुर, शुजालपुर तथा आगर हैं।

2. नगर, स्थिति : 230 260 उ. अ. तथा 760 170 पू. दे.। यह उपर्युक्त जिले का प्रशासनिक नगर है, जो काली सिंध की सहायक नदी लकुंदर के बाएँ किनारे पर स्थित है। 1460 ई. में मालवा में आने के समय मुगल सम्राट् शाहजहाँ ने इसे बसाया था और इसका नाम शाहजहाँपुर था, जो बिगड़कर अब शाजापुर हो गया है। नगर की जनसंख्या 17,317 (1961) है। (अजित नारायण मेहरोत्रा)

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -