सांगली

Submitted by Hindi on Sat, 08/27/2011 - 15:20
सांगली 1. जिला, भारत के महाराष्ट्र राज्य का जिला है। इसके पूर्व एवं दक्षिण में मैसूर राज्य और पूर्व-उत्तर में शोलापुर, उत्तर-पश्चिम में सतारा, पश्चिम रत्नागिरी तथा पश्चिम-दक्षिण में कोल्हापुर जिले स्थित हैं। इस जिले का क्षेत्रफल 3,299 वर्ग मील है। सांगली नामक देशी राज्य अब इस जिले में ही विलीन हो गया है। यहाँ की जलवायु दक्कन के समान है और पूर्वी हवाओं के चलने पर वायु बहुत शुष्क हो जाती है। यहाँ की मिट्टी उपजाऊ एवं काली है। जिले में गेहूँ, चना, ज्वार, बाजरा, धान तथा कपास की खेती की जाती है। जिले में सूती मोटे वस्त्रों की बुनाई की जाती है। जिले के एक भाग की सिंचाई कृष्णा नदी द्वारा होती है। सांगली एवं मिराज जिले के प्रमुख नगर हैं।

2. नगर, स्थिति: 16005200उ. अ. तथा 47003600पू. दे। यह उपर्युक्त जिले का प्रशासनिक नगर है और पहले यह सांगली राज्य की राजधानी था। कृष्णा नदी के किनारे वार्न (Varna) के संगम से थोड़ा उत्तर में यह नगर स्थित है। यहाँ की सड़कें चौड़ी हैं और यह व्यापारिक नगर है। [अजितनारायण मेहरोत्रा]

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -