सात दाँतद उदन्त को

Submitted by Hindi on Wed, 03/24/2010 - 12:14
Author
घाघ और भड्डरी

सात दाँतद उदन्त को, रंग जो काला होय।
इनको कबहुँ न लीजिये, दाम चहै जो होय।।


भावार्थ- यदि उदन्त बैल हो और उसके सात दाँत हो तथा रंग उसका काला हो तो ऐसे बैल को कभी नहीं लेना चाहिए। चाहे उसका दाम कुछ भी हो।