सातपुड़ा पहाड़ियाँ

Submitted by Hindi on Sat, 08/27/2011 - 16:11
सातपुड़ा पहाड़ियाँ ये भारत के मध्य में लगभग 600 मील तक फैली हुई पहाड़ियों की श्रृंखला हैं, जो अमरकंटक से प्रारंभ होकर पश्चिम की ओर पश्चिमी समुद्री किनारे तक जाती है। अमरकंटक से दक्षिण पश्चिम में 100 मील तक श्रृंखला का बाह्य कटकश् (ridge) जाता है। पश्चिम की ओर बढ़ती हुई यह श्रृंखला दो समांतर श्रेणियों में विभक्त होकर, ताप्ती की घाटी को घेरती हुई, असीरगढ़ के प्रसिद्ध पहाड़ी किले तक जाती है। इसके आगे नर्मदा घाटी को ताप्ती घाटी से पृथक्‌ करने वाली खानदेश की पहाड़ियाँ पश्चिमी घाट तक श्रृंखला को पूरा करती है। सातपुड़ा पहाड़ियों की औसत ऊँचाई 2,500 फुट है, पर अमरकंटक तथा चौरादादर की ऊँचाई 3,500 फुट है। असीरगढ़ के पूर्व में श्रृंखला भंग हो जाती है। यहाँ पर दर्रा है और दर्रे से जबलपुर से बंबई जाने वाला रेलमार्ग गुजरता है। ये पहाड़ियाँ साधारणतया दक्कन की उत्तरी सीमा समझी जाती है। (अजितनारायण मेहरोत्रा)

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -